दिल्लीदेशबड़ी खबर

रेल मंत्री ने गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर किया ‘‘श्रमदान’’

दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन से देश भर में सभी वंदे भारत एक्सप्रेस सेवाओं के लिए ‘‘14 मिनट मिलकर क्लीनिंग’’ का शुभारंभ किया

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुड़गांव रेलवे स्टेशन, हरियाणा में ‘‘श्रमदान’’ किया। उन्होंने रेलवे ट्रैक और स्टेशन परिसर के सफाई अभियान में हिस्सा लिया। श्री शोभन चौधुरी, महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे, श्री सुखविंदर सिंह, मंडल रेल प्रबंधक, दिल्ली मंडल, रेलवे बोर्ड एवं उत्तर रेलवे के अन्य अधिकारियों ने भी स्वच्छता अभियान में भाग लिया। यह अभियान गांधी जयंती से एक दिन पहले 1 अक्टूबर को सुबह 10.00 बजे से शुरू होने वाले माननीय प्रधानमंत्री के राष्ट्रव्यापी महा स्वच्छता अभियान में सभी नागरिकों की भागीदारी के लिए ‘‘एक तारीख एक घंटा एक साथ’’ के आह्वान पर किया गया।

तत्पश्चात, माननीय रेल मंत्री ने गुड़गांव रेलवे स्टेशन से 20977 अजमेर – दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन तक की यात्रा की। उन्होंने ट्रेन में साफ-सफाई के स्तर का निरीक्षण किया और यात्रियों के साथ बातचीत की। दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचने पर माननीय रेल मंत्री के समक्ष ‘स्वच्छ वंदे वीरों’ द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस की ‘‘14 मिनट मिरेकल क्लीनिंग’’ का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही उन्होंने देश भर में सभी वंदे भारत एक्सप्रेस सेवाओं के लिए इस साफ-सफाई प्रक्रिया का शुभारंभ किया।
‘‘14 मिनट मिरेकल क्लीनिंग’’ के अंतर्गत कोचों की सैन्य अनुशासन और सटीकता से सफाई शामिल है। तेजी से सफाई करने वाली यह कवायद वंदे भारत ट्रेनों के टर्न-अराउंड समय को कम कर देगी।

इस प्रक्रिया में शामिल हैंः


1. कर्मचारियों को एकत्र कर ब्रीफिंग करना
2. कोचों में तैनाती
3. कोचों के अंदरूनी और बाहरी हिस्सों की सूखी और गीली सफाई
4. कचरा थैलों का अंतिम संग्रहण और उचित निपटान
5. कर्मचारियों की वर्किंग स्टेशन पर वापसी

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button