गोरखपुर

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर चैयरमैन ईओ समेत बोर्ड सभासदों कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि एवं विधालयो पर झंडा रोहण कर राष्ट् गान गाया गया।

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर चैयरमैन ईओ समेत बोर्ड सभासदों कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि एवं विधालयो पर झंडा रोहण कर राष्ट् गान गाया गया। रिपोर्टर - कुणाल जायसवाल अखिलेश सिंह वसीम अख्तर ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत सभागार में ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पू्र्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जंयती हर्सोल्लास के साथ मनाई गई। चैयरमैन उमा अग्रवाल, ईओ नवीन कुमार सिंह, चैयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल व बोर्ड के सभी सभासदों समेत नगरवासियों की मौजूदगी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पू्र्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में आये सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए चैयरमैन उमा अग्रवाल ने कहा कि पूरी दुनिया मे बापू जी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती मनाई जा रही है। सभी को उनके आदर्शों से सीख लेनी चाहिए। ईओ नवीन कुमार सिंह ने कहा कि "राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का मानना था कि साफ-सफाई, ईश्वर की आराधना के समान है। इसलिए उन्होंने लोगों को स्वच्छता अपनाने की शिक्षा दी। वर्तमान सरकार, गांधी जी के स्वच्छ भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए निरन्तर प्रयास कर रही है। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका त्यागमय जीवन हम सभी के लिए एक पाथेय है। चैयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी को आत्मनिर्भरता और स्वतंत्रता के लिए देश की आकांक्षाओं में उनके योगदान के लिए एक उत्कृष्ट राजनेता के रूप में माना जाता है। वे असाधारण इच्छाशक्ति वाले एक शानदार विचारक थे, जिन्होंने अपने जीवन में कठिनाईयों को बड़ी सरलता से न सिर्फ पार किया है बल्कि सभी के लिए प्रेरणा बने हैं। विदित हो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को हुआ था। कार्यक्रम को सभासद राजकुमार मोदनवाल, वकील खान, बबलू गौड़, वक्ता बाबा राम उजागिर तिवारी, मुकेश पोद्दार ने भी संबोधित किया। इस दौरान सभासद, मनोज कुमार, प्रियंका श्रीवास्तव, मंजू मोदनवाल, शिवशंकर अग्रहरी, मीरा देवी, दिनेश कुमार, सरोज कन्नौजिया, अनूप कसौधन, अशरफ अंसारी, सुमन गौड़, सतीश चंद्र वर्मा, शिव प्रकाश, संध्या देवी समेत नगर के राजू बाबा, अशोक दूबे, हैदर अली, सोनू महतो, सुरेश कसौधन, मनोज तिवारी सहित नगर पंचायत के लिपिक राजेश कुमार त्रिपाठी, कमलेश कुमार गुप्ता, बीडी कसौधन, मलखान, अक्षय कसौधन, सूरज निगम आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में श्रूति कान्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल शोहरतगढ़ में झंडा रोहण कर राष्ट् गान गाया गया। प्रिंसिपल कुणाल जायसवाल ने बच्चों व अभिभावको को जागरूक करते हुए कहा है कि अपने घर के आस पास मुहल्लों में साफ सफाई करते रहें। इस मौके पर प्रबंधक सावित्री देवी, शिक्षिका सलमा खातून, नेहा सिंह राठौर , शिवांगी निगम, मोना अग्रहरि, नागेश्वर नाथ पांडेय सहित अभिभावक गण व बच्चे मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button