उत्तर प्रदेशगोरखपुरबड़ी खबर

रवि किशन का गोरखपुर में दिखा जलवा, भारी मतों से किया सपा की काजल निषाद को परास्त

यूपी में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली है। प्रदेश की गोरखपुर सीट से भाजपा ने सांसद रवि किशन शुक्ल को दूसरी बार मैदान में उतारा था। वहीं इंडिया ब्लॉक ने समाजवादी पार्टी (सपा) ने प्रत्याशी काजल निषाद को टिकट दिया था। अब इस लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी से रवि किशन शानदार जीत दर्ज की है। रवि किशन ने 585834 वोट से जीत हासिल की है और वहीं काजल निषाद को 482308 वोट मिले हैं। गोरखपुर सीट पर 1991 से लेकर 2019 तक भाजपा का कब्जा देखने को मिला।

गोरखपुर से जीते रवि किशन

बता दें कि इस लोकसभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी ने भी अपना प्रत्याशी उतारा था। BSP उम्मीदवार जावेद शिमानी को इस चुनाव में कुल 55781 वोट मिले हैं। जीत के बाद रवि किशन ने कार्यकर्ताओं और जनता को धन्यवाद दिया है और कहा, ‘पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में हमारे द्वारा जो जनता की सेवा हुई, जनता उसका प्रसाद दे रही है। सभी लोगों का दिल से धन्यवाद।’ भाजपा के रवि किशन को 585834 वोट से जीत मिली है। वहीं सपा उम्मीदवार काजल निषाद को 482308 वोट मिले हैं।

2019 लोकसभा चुनाव का रिकॉर्ड

हालांकि भाजपा की टिकट पर साल 2019 में भाजपा ने रवि किशन को अपना उम्मीदवार बनाया था। रवि किशन को यहां 7,17,122 वोट मिले थे। जबकि सपा के रामभुआल निषाद को 415458 वोट मिले थे। गौरतलब है कि 2014 के लोकसभा चुनाव यहां से सीएम योगी आदित्यनाथ को जबरदस्त जीत हासिल की थी। इस चुनाव में उन्हें 5,39,127 वोट मिले थे। वहीं सपा उम्मीदवार राजमती निषाद को 2,26,344 वोट मिले थे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button