देशबड़ी खबर

Sandesh Khali Case: संदेशखाली के पुलिस शिविर पर बदमाशों ने किया हमला, कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली इलाके में मंगलवार तड़के एक पुलिस शिविर पर अज्ञात बदमाशों द्वारा हमला किये जाने से एक कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घायल पुलिस कांस्टेबल की पहचान संदीप साहा के रूप में हुई है, जिसका शहर के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और उसकी हालत ‘बहुत गंभीर’ है।

पुलिस अधिकारी ने  बताया, ”साहा के सिर में गंभीर चोटें हैं और उसकी हालत इस समय बहुत गंभीर है।” उन्होंने कहा कि इलाके में तृणमूल कांग्रेस के नेता के रूप में जाने जा रहे तीन व्यक्तियों को सितालिया पुलिस शिविर में साहा पर हमले में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में स्वत: संज्ञान लेते हुए एक मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने कहा कि शिविर में मौजूद दो अन्य पुलिसकर्मियों को भी पीटा गया लेकिन उनकी चोटें गंभीर नहीं थीं।

उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि साहा का कुछ हफ्ते पहले इन तीनों के साथ झगड़ा हुआ था। अधिकारी ने कहा, ‘‘यह हमले का कारण हो सकता है। हम गिरफ्तार तीनों से बात कर रहे हैं। शिविर में दो अन्य पुलिसकर्मी भी ड्यूटी पर थे। हम उनसे भी बात कर रहे हैं।”

पश्चिम बंगाल में राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबित नेता शाहजहां शेख के आवास पर छापेमारी करने गए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के एक दल पर ग्रामीणों द्वारा हमला किए जाने के बाद से संदेशखालि सुर्खियों में है। हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेताओं पर उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखालि में महिलाओं का यौन उत्पीड़ करने और जमीन हड़पने के आरोप लगाए गए थे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button