देशपंजाबबड़ी खबर

जालंधर पश्चिम उपचुनाव में प्रचार करने पहुंचे संजय सिंह का बड़ा हमला, कहा- बीजेपी चोरों की पार्टी है

आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने शनिवार को पंजाब में विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर राज्य की ‘आप’ सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया। बता दें कि 10 जुलाई को जालंधर पश्चिम (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर उपचुनाव है। इसे लेकर एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सराहना की।

सीएम मान की तारीफ

भगवंत मान को लेकर AAP नेता ने कहा कि उन्होंने समाज के हर वर्ग के लिए “ऐतिहासिक” काम किया है। पंजाब में सत्तारूढ़ पार्टी ने इस उपचुनाव के लिए मोहिंदर भगत को उम्मीदवार बनाया है। यह उपचुनाव शीतल अंगुराल के ‘आप’ विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद कराया गया है। अंगुराल ‘आप’ छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे और अब उपचुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवार हैं।

भाजपा-शिअद पर हमला

संजय सिंह ने कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) पर आप सरकार के खिलाफ “दुष्प्रचार” करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में लोगों के लिए कुछ नहीं किया। आप नेता ने कहा कि शिअद के शासनकाल में अकाली नेता ‘गुंडागर्दी’ में लिप्त थे, जबकि भाजपा ‘चोरों की पार्टी’ है। उन्होंने कहा कि यह अन्य पार्टियों से विधायक और चुनाव चिन्ह चुराती है।

“बीजेपी अलग तरह की चोर”

संजय सिंह ने कहा, “हमने साइकिल चोरों, बाइक चोरों के बारे में सुना है, लेकिन बीजेपी एक अलग तरह की चोर है। यह विधायकों और राजनीतिक दलों के चुनाव चिन्होंने को चुराती है। यहां भी बीजेपी ने हमारे विधायक चुरा लिए, जिसकी वजह से यह उपचुनाव हो रहा है।”

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button