देशबड़ी खबर

गुजरात के सूरत में 6 मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा, 7 की मौत, कई घायल

सूरतः गुजरात के सूरत में लगातार बारिश के बीच 6 मंजिला मकान गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। सूरत के सचिन पाली इलाके में 6 मंजिला इमारत गिर गई। जर्जर इमारत थी। बिल्डिंग गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह बिल्डिंग स्लम बोर्ड की बताई जा रही है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

सूरत के मुख्य अग्निशमन अधिकारी बसंत पारीक का कहना है, ‘रातभर तलाशी अभियान जारी रहा। सात शव बरामद किए गए हैं।’

इमारत में रह रहे थे लोग

इससे पहले अधिकारियों ने कहा था कि इमारत ढहने कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। जो इमारत अचानक ढह गई उसमें कुछ लोग किरायेदार के रूप में रह रहे थे। मलबे में दबे लोगों को निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

6 साल में ही जर्जर हो गई बिल्डिंग

बताया जा रहा है कि यह बिल्डिंग 2017-18 में बनी थी और यह 6 साल में ही जर्जर हो गई थी। सूरत महानगर पालिका ने बिल्डिंग के मालिक को खाली करने का आदेश भी दिया था। बिल्डिंग में रहने वाले अधिक परिवार बिल्डिंग खाली करके चले भी गए थे। जानकारी मिली है कि सिर्फ 5 से 6 परिवार ही उसमें रहते थे। बिल्डिंग का मालिक विदेश में रहने की भी जानकारी मिली है। प्रशासन की ओर से जेसीबी मसीन और कटर मशीन से मलबे को हटाया जा रहा है। उसमे काफी वक्त भी लग सकता है। इसके बाद में ही पता चलेगा कि अंदर कितने लोग दबे हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button