उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

कच्छा-बनियान में ही कॉलेज पहुंच गए सरकारी बाबू, कुर्सी पर बैठकर करने लगे काम

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सरकारी डिग्री कॉलेज के एक हेड क्लर्क का कच्छा-बनियान पहन कर सरकारी काम करने की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. वहीं, जिला प्रशासन के अफसरों ने मामले पर संज्ञान लेते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल से जवाब तलब किया है. कॉलेज प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन कर दिया है.

मामला हमीरपुर जिला मुख्यालय के कुछेछा स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का है. यहां अखिलेश साहू प्रधान लिपिक पद पर तैनात है. उसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही हैं. एक तस्वीर में अखिलेश साहू कच्छा बनियान में कुर्सी पर बैठ किसी से मोबाइल पर बात करता दिखता है. ऐसा दावा है कि ये तस्वीरें कॉलेज के ही किसी कर्मी द्वारा खींची गई हैं, जिसने बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर दी.

क्लर्क ने बताया कि ऐसा क्यों किया?

वहीं, अखिलेश साहू की मानें तो तस्वीरें पुरानी हैं, तब वह हमीरपुर जिला मुख्यालय स्थित कोषागार विभाग में कुछ काम निपटाने आए हुए थे. वापस जाते समय जोरदार बारिश हुई और वह भींग गए. ऑफिस का काम निपटाना भी जरूरी था. ऐसे में अपने कपड़े उतार कर सूखने को डाल दिये और कच्छा बनियान में वो अपने आफिस के काम निपटाने लगे. अखिलेश साहू की मानें तो उस समय उनके पास कोई दूसरे कपड़े नहीं थे, इस वजह से मजबूरी में ऐसा करना पड़ा.

कॉलेज की कमेटी करेगी मामले की जांच

वहीं, जिला प्रशासन के आलाधिकारियों ने कॉलेज की महिला प्रिंसिपल सिराज खान से जवाब तलब किया है. इसके बाद प्रिंसिपल ने कॉलेज में एक कमेटी का गठन कर मामले की जांच शुरू करवा दी है. वहीं, इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कई लोगों का मानना है कि कारण चाहे जो भी हो, एक प्रधान लिपिक की ओर से कॉलेज में कच्छा बनियान पहनकर काम नहीं करना चाहिए था. वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि शायद क्लर्क की कोई मजबूरी रही होगी, जिस वजह से उसने ऐसा किया.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button