उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर यूपी में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, परीक्षाएं स्थगित, सीएम योगी का आदेश

लखनऊः अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर 22 जनवरी को यूपी के स्कूल और कॉलेज बंद (Schools closed in UP) रहेंगे. इस संबंध में सीएम योगी ने निर्देश जारी कर दिए हैं. सीएम योगी ने इस संबंध में अफसरों को कई निर्देश दिए हैं. वहीं, लखनऊ विश्वविद्यालय ने 22 जनवरी को सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं.

बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. इसके मद्देनजर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. सीएम योगी अफसरों को रोज दिशा-निर्देश दे रहे हैं. इसी कड़ी में सीएम योगी ने अफसरों के साथ बैठक कर 22 जनवरी को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि सभी स्कूल और कॉलेज 22 जनवरी को अवकाश की घोषणा कर दें ताकि राम उत्सव में बच्चों की भागीदारी भी हो सके.

लखनऊ विश्वविद्यालय ने स्थगित की परीक्षाएं
वहीं, लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने 22 जनवरी को सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी है. विश्वविद्यालय की ओर से यह फैसला अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लिया गया है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी स्थगित परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम अपने वेबसाइट पर जारी कर दिया है. इसके अलावा विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी सम्बद्ध 545 डिग्री कॉलेज को इस दिन उत्सव मनाने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालय ने डिग्री कॉलेज को जारी आदेश में कहा है कि 22 जनवरी की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button