बड़ी खबरविदेश

शहबाज शरीफ दूसरी बार बने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री, बोले- हम आतंकवाद को जड़ से मिटा देंगे

इस्लामाबाद। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के वरिष्ठ नेता शहबाज शरीफ नवनिर्वाचित संसद में आसानी से बहुमत हासिल करने के बाद रविवार को दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने। वह गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे। पीएमएल-एन और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के संयुक्त उम्मीदवार शहबाज (72) को 336 सदस्यीय सदन में 201 वोट मिले। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के उनके प्रतिद्वंद्वी उमर अयूब खान को 92 वोट मिले।

इस दौरान पीटीआई समर्थित सांसदों ने नारेबाजी की। शहबाज को सोमवार को राष्ट्रपति निवास ऐवान-ए-सद्र में पद की शपथ दिलाई जाएगी। आम चुनाव कराने के लिए संसद भंग किए जाने से पहले शहबाज ने अप्रैल 2022 से अगस्त 2023 तक प्रधानमंत्री के रूप में गठबंधन सरकार का नेतृत्व किया था।

रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल असेंबली के स्पीकर सरदार अयाज सादिक ने घोषणा की कि पीएमएल-एन के अध्यक्ष शहबाज शरीफ को 201 वोट हासिल करने के बाद पाकिस्तान का 24वां प्रधानमंत्री चुना गया है।प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद शाहबाज शरीफ ने नवाज और सभी सहयोगियों को उन पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद कहा। शहबाज शरीफ ने कहा- जब मेरे भाई तीन बार प्रधानमंत्री चुने गए तो देश में जो विकास हुआ, वह अपने आप में एक मिसाल है। यह कहना गलत नहीं है कि नवाज शरीफ ही हैं, जिन्होंने पाकिस्तान का निर्माण किया। दूसरी तरफ देश जुल्फिकार अली भुट्टो के बलिदानों को भी कभी नहीं भूल सकता। शाहबाज शरीफ ने देश में आतंकवाद और उसकी जड़ों को खत्म करने की कसम खाई।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button