उत्तर प्रदेशबड़ी खबरमऊराज्य

मऊ में गरजे शिवपाल सिंह यादव, कहा-धमकियां देने वालों को हवा में उड़ा देंगे

मऊ: घोसी लोकसभा सीट के लिए इंडिया गठबंधन प्रत्याशी राजीव राय के समर्थन में सोमवार को सपा नेता शिवपाल मधुबन के दुबारी पहुंचे. इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने बीजेपी को झूठी, बेईमान और भ्रष्टाचारी पार्टी करार दे दिया. मंच से ही घोसी लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी रविंद राजभर के पिता कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को चेतावनी दी कि ऐसे मंत्रियों को हवा में उड़ा देंगे. शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि घोसी विधानसभा चुनाव में जो हुआ, वही घोसी लोकसभा चुनाव में भी होगा. उत्पीड़न के बावजूद आपने सुधाकर सिंह को जिता दिया.

शिवपाल यादव ने बिना नाम लिए कैबिनेट मंत्री पर प्रधानों को धमकाने का आरोप लगाया. कहा कि जिले के एक मंत्री हैं, जिनके पास दो-दो विभाग हैं. वह प्रधानों को धमकी देते हैं. ऐसी धमकियां हमने बहुत देखी हैं. हम धमकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस सरकार ने कोई काम नहीं किया. डबल इंजन सरकार केवल जनता को परेशान कर रही है. इस सरकार ने दुनियाभर में देश का सिर नीचे करने का काम किया है. कोरोना काल और नोटबंदी को याद करने की जरूरत है. नोटबंदी में भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं को फायदा हुआ. कोरोना काल में ऑक्सीजन और दवाइयां नहीं मिलीं. वैक्सीन लगवाने वाली कंपनी से भाजपा ने 300 करोड़ कमीशन लिया. पूंजीपति मित्रों को मुनाफा पहुंचाया और कमीशन लेकर निजीकरण करने का काम किया.

शिवपाल यादव ने कहा कि दिल्ली में किसानों ने धरना दिया था. धरने में सैकड़ों किसानों की मौत हुई, लेकिन उनकी मौत के बाद सरकार ने मुआवजा तक नहीं दिया. सरकार के दावे फेल हैं, बिजली 24 घंटे नहीं आती. हमारी सरकार में बिजली विभाग मेरे पास था, तब कहीं छापा नहीं पड़ता था. बेरोजगारी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि फार्म भरवाया जाता है, परीक्षा होती है और पेपर लीक कराते हैं. पेपर लीक का आरोपी सरकार के गिरफ्त से बाहर हैं.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button