उत्तर प्रदेशराज्यसुलतानपुर

योगी के मंत्री दयाशंकर सिंह बोले- रायबरेली में राहुल गांधी की जमानत जब्त होगी

सुल्तानपुर : लोकसभा चुनाव 2024 में सियासी गर्मी बढ़ती जा रही है. कई राजनीतिक दलों के नेता प्रचार के लिए जिले में पहुंच रहे हैं. आगामी 25 मई को जिले की सीट पर मतदान होना है. इसी कड़ी में सोमवार को मंत्री दयाशंकर सिंह ने मौजूदा सांसद मेनका गांधी के लिए सदर विधानसभा क्षेत्र के महमूद सलाहपुर सेमरी में चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान दयाशंकर सिंह ने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए पहले अपराधियों का बोलबाला था. इसके बाद राहुल गांधी की जमानत जब्त होने की घोषणा कर दी.

राहुल की रायबरेली में होगी जमानत जब्त : मंत्री दयाशंकर ने कहा कि इस बार मोदी की सुनामी बह रही है. 400 पार का नारा है और उत्तर प्रदेश में 80 की 80 सीटें हम लोगों को मिलने वाली हैं. पिछली बार कांग्रेस को एक सीट मिली थी. राहुल बाबा को स्मृति ईरानी ने हराया, तो वो केरल के वायनाड चले गए और केरल से आए तो रायबरेली से गुपचुप तरीके से नॉमिनेशन कर दिया. कांग्रेस पर कटाक्ष किया कि इतने वर्षों के बाद भी अमेठी-रायबरेली और सुल्तानपुर में एक नेता नहीं बना पाए. आप देखेंगे कि रायबरेली में राहुल गांधी की जमानत जब्त होने वाली है.

भगवान को नहीं मानते थे राहुल: दयाशंकर सिंह ने रायबरेली में राहुल गांधी के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना पर भी कटाक्ष किया. मीडिया से बातचीत में दयाशंकर ने कहा कि अब राहुल गांधी को भगवान याद आ रहे हैं, ये अच्छी बात है. भगवान इनको सद्बुद्धि दे रहे हैं, क्योंकि ये भगवान को मानते नहीं थे. कहते थे राम हैं ही नहीं. देवी देवता है ही नहीं. जेपी नड्डा के बयान हमें आरएसएस की जरूरत नहीं पर कहा सभी आरएसएस के कार्यकर्ता हैं और आरएसएस से निकले हुए लोग हैं. आरएसएस के दिशा निर्देश पर हम लोग कार्य करते हैं.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button