उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबरेली

एसएसपी ने दो ट्रेनी सीओ को बनाया थाना प्रभारी, चार इंस्पेक्टरों के तबादले

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता

 

बरेली। जनपद मे पुलिस प्रशासन में फेरबदल किया गया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने दो ट्रेनी सीओ को तत्काल प्रभाव से थाना प्रभारी नियुक्त किया है जबकि चार इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। ट्रेनी सीओ भूपेश कुमार पांडेय को थाना क्योलड़िया का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस बदलाव के तहत वहां की मौजूदा थाना प्रभारी परमेश्वरी को उसी थाने मे इंस्पेक्टर क्राइम की जिम्मेदारी दी गई है। ट्रेनी सीओ अजय कुमार को थाना भमोरा का प्रभारी बनाया गया है। भमोरा थाने के पूर्व प्रभारी प्रदीप कुमार को वहां इंस्पेक्टर क्राइम नियुक्त किया गया है। इंस्पेक्टर क्राइम भमोरा के पद पर तैनात जयपाल और इंस्पेक्टर क्राइम क्योलड़िया के पद पर तैनात दिलीप कुमार को सीओ कार्यालय से अटैच किया गया है। इन तबादलों और नियुक्तियों को पुलिस प्रशासन ने आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम बताया है। ट्रेनी सीओ को थाना प्रभारी के रूप मे जिम्मेदारी सौंपकर उनकी कार्यक्षमता को परखने और प्रशासनिक अनुभव बढ़ाने का उद्देश्य है।।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button