देशबड़ी खबर

RJD से 6 साल के निष्काशन के बाद इमोशनल हुए तेज प्रताप यादव, माता-पिता को लिखा- ‘पापा आप नही होते तो ना ये…’

Tej Pratap Yadav News: लालू प्रसाद यादव ने विवादों में घिरे अपने बेटे तेज प्रताप यादव को राजद से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इस बीच, तेज प्रताप ने अपने माता-पिता के लिए एक भावनात्मक सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया, जो चर्चा में है।

तेज प्रताप ने एक्स पर लिखा, “मेरे प्यारे मम्मी-पापा, मेरी पूरी दुनिया सिर्फ आप दोनों में समाई है। आपके लिए भगवान से बढ़कर कोई नहीं, आपका हर आदेश मेरे लिए सर्वोपरि है। आप हैं तो मेरे पास सब कुछ है। मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए, और कुछ नहीं। पापा, अगर आप न होते तो न यह पार्टी होती और न ही मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे लालची लोग। बस इतना चाहता हूँ कि मम्मी-पापा आप दोनों हमेशा स्वस्थ और खुश रहें।”
लालू ने क्यों निकाला पार्टी से?

इस पोस्ट में तेज प्रताप ने पार्टी के कुछ ‘जयचंदों’ की ओर भी इशारा किया। बता दें, बिहार चुनाव के बीच लालू ने तेज प्रताप को तब निष्कासित किया, जब उनके सोशल मीडिया अकाउंट से एक महिला के साथ फोटो शेयर हुई और दावा किया गया कि वे 12 साल से रिलेशनशिप में हैं।

तेज प्रताप ने बाद में सफाई दी कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक हुआ था और उनकी छवि खराब करने के लिए फर्जी और एआई-जनरेटेड फोटो शेयर की गई थी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button