देशबड़ी खबरमनोरंजन

Miss World Winner 2025: मिस वर्ल्ड बनीं थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंग्सरी

हैदराबाद। मिस वर्ल्ड 2025 के विनर के नाम का खुलासा हो गया है। लगभग 110 देशों के कंटेस्टेंट को पीछे छोड़ते हुए थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंग्सरी (Opal Suchata Chuangsri) ने इस खिताब को अपने नाम किया है। इस इवेंट का आयोजन हैदराबाद में हुआ।

दरअसल, थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगश्री को शनिवार को हैदराबाद में आयोजित ग्रैंड फिनाले के बाद 72वीं मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया। इथियोपिया की हासेट डेरेजे एडमसु को उपविजेता घोषित किया गया। आयोजकों के अनुसार, तेलंगाना में एक महीने तक उद्देश्यपूर्ण गतिविधियों, सांस्कृतिक मिलन और उद्देश्य-संचालित गतिविधियों के जीवंत कार्यक्रमों के बाद, दुनिया भर से पहुंची 108 प्रतिभागियों ने विश्व सौंदर्य प्रतियोगिता में मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के लिए प्रतिस्पर्धा की। विजेता ओपल, अंतरराष्ट्रीय संबंधों की छात्रा हैं। उन्हें मनोविज्ञान और मानव विज्ञान में रुचि है और वह राजदूत बनना चाहती हैं। उन्होंने स्तन कैंसर के क्षेत्र में काम करने वाले संगठनों के लिए स्वयंसेवी के तौर पर काम किया है। मिस वर्ल्ड वेबसाइट के अनुसार, ओपल को उकेलेले (वाद्य यंत्र) बजाने में भी महारत हासिल है। उनके पास सोलह बिल्लियां और पांच कुत्ते हैं। मिस वर्ल्ड की अध्यक्ष जूलिया मोर्ले सी.बी.ई. ने जूरी का नेतृत्व किया और 72वीं मिस वर्ल्ड की विजेता की घोषणा की। अभिनेता सोनू सूद को प्रतिष्ठित मिस वर्ल्ड मानवतावादी पुरस्कार दिया गया।

वहीं भारत की नंदिनी गुप्ता मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में शीर्ष आठ में जगह बना पाने में नाकाम रहीं हैं। भारत की नंदिनी गुप्ता हैदराबाद में आयोजित 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में शीर्ष आठ में जगह बनाने से पहले ही शनिवार को बाहर हो गईं। गुप्ता यदि यह प्रतियोगिता जीत जातीं तो वह विश्व सुंदरी का खिताब हासिल करने वाली देश की सातवीं हस्ती होतीं। 2017 में मानुषी छिल्लर के सिर पर यह ताज सजा था। भारत की पहली मिस वर्ल्ड रीता फारिया थीं, जिन्होंने 1966 में यह ताज जीता था। संयोग से, वह पहली एशियाई मिस वर्ल्ड भी थीं। ऐश्वर्या राय ने 1994 में, डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999) और प्रियंका चोपड़ा ने 2000 में यह खिताब जीता था।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button