उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

यूपी के नये डीजीपी होंगे IPS राजीव कृष्ण, योगी सरकार ने जारी किया आदेश

लखनऊ। प्रशांत कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद उत्तर प्रदेश के नये डीजीपी के नाम को लेकर चल रही चर्चा पर अब विराम लग गया है। नये डीजीपी की नियुक्ति पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। आईपीएस अफसर राजीव कृष्ण को उत्तर प्रदेश का नया कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार 31 मई यानी आज सेवानिवृत्त हो गये। जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राजीव कृष्ण को उत्तर प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया है। एक सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक, 1991 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी राजीव कृष्ण उत्तर प्रदेश के नये पुलिस महानिदेशक नियुक्त किये गये हैं। वह प्रशांत कुमार की जगह लेंगे। कृष्ण फिलहाल सतर्कता और उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के महानिदेशक (डीजी) हैं।

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने नये पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति पर सवाल उठाया है। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”यूपी को मिला एक और कार्यवाहक डीजीपी!” यादव ने कहा, ”आज जाते-जाते वो जरूर सोच रहे होंगे कि उन्हें क्या मिला, जो हर गलत को सही साबित करते रहे। यदि व्यक्ति की जगह संविधान और विधान के प्रति निष्ठावान रहते तो कम-से-कम अपनी निगाह में तो सम्मान पाते।”

सपा प्रमुख ने कहा, ”अब देखना ये है कि वो जो जंजाल पूरे प्रदेश में बुनकर गये हैं, नये वाले उससे मुक्त होकर निष्पक्ष रूप से न्याय कर पाते हैं या फिर उसी जाल के मायाजाल में फंसकर ये भी सियासत का शिकार होकर रह जाते हैं।” सपा प्रमुख ने कहा, ” उत्तर प्रदेश की जनता दिल्ली-लखनऊ की लड़ाई का खामियाजा और बदहाल क़ानून-व्यवस्था क्यों झेले? जब ‘डबल इंजन’ वाले मिलकर एक अधिकारी तक नहीं चुन सकते तो भला देश-प्रदेश क्या चलाएंगे।”

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button