देशबड़ी खबर

ED-CBI की कार्रवाई पर तेजस्वी बोले, डर गई है भाजपा, 2024 में टिकने वाली नहीं

जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इसको लेकर बिहार में खूब राजनीति भी हो रही है। विपक्ष जहां इसे मोदी सरकार का विरोधी दलों को परेशान करने का तरीका बता रहा है। तो वहीं भाजपा जबरदस्त तरीके से राजद और लालू परिवार पर हमलावर है। इन सब के बीच तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। बिहार के उपमुख्यमंत्री ने इसको लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वे लोग डर गए हैं। तेजस्वी ने यह भी कहा कि अमित शाह छापेमारी के डायरेक्टर हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि ये (BJP) पूर्णिया रैली के जनसमूह से डर गए हैं। वे जानते हैं कि 2024 में ये टिकने वाले नहीं हैं…ये झूठा प्रचार इस प्रकार से कर रहे हैं कि जैसे असल अडानी मैं ही हूं। उन्होंने दावा किया कि सीबीआई की छापेमारी में घर से कुछ भी नहीं मिला। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस समय देश में निम्न स्तचर की राजनीति हो रही है। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि वह अपनी हार मान चुकी है और इसलिए ही छापे पर छापे मरवा रही है। वहीं, भाजपा का साफ तौर पर कहना है कि बदले की भावना से नहीं पुख्ता प्रमाण के बाद हो रही है कार्रवाई, विपक्ष को लूटने की छूट नहीं मिलेगी।

पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि “नौकरी के बदले जमीन” घोटाले में लालू परिवार के परिसरों पर जांच एजेंसियों के छापे पर नीतीश कुमार चाहे जो बयान दें, लेकिन सबसे ज्यादा खुश भी वही हैं। मोदी ने कहा कि जांच-पूछताछ की कार्रवाई के कारण तेजस्वी प्रसाद यादव को जल्द मुख्यमंत्री बनाने का राजद का दबाव टल गया है। यह जदयू के लिए राहत की बात है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा था कि इस तरह की चीज़ें 2017 में भी हुई थी जब वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विरोधी गठबंधन में थे। नीतीश ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा, “ मैं क्या कहूं जो लोग प्रभावित हो रहे हैं वे पर्याप्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं।”

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button