उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यवाराणसी

वाराणसी समेत देश के 30 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; कहा- बम फिट हैं, रिमोट दबाते ही हो जाएगा ब्लास्ट

वाराणसी : बनारस समेत देश के 30 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा संदेश एयरपोर्ट के ऑफिशल मेल आईडी पर सोमवार की शाम आया. इसमें एयरपोर्ट पर बम फिट करने की बात कही गई थी और रिमोट से बटन दबाते ही ब्लास्ट किए जाने की बात भी लिखी गई थी. इसके बाद एयरपोर्ट पर सभी गेटों की निगरानी बढ़ाते हुए देर रात तक चेकिंग अभियान चलाया गया. हालांकि देर रात तक धमकी देने वाले के संदर्भ में कोई भी जानकारी नहीं लग पाई.

एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार वाराणसी एयरपोर्ट के ऑफिशियल ईमेल आईडी पर एक मेल सोमवार शाम को आया था. इसमें लिखा था कि हमने सभी 30 एयरपोर्ट पर बम फिट कर दिए हैं और रिमोट का बटन दबाते ही एक के बाद एक ब्लास्ट शुरू हो जाएगा. इस मेल के मिलने के बाद एयरपोर्ट पर हाई सिक्योरिटी टीम ने तत्काल मीटिंग करने के बाद हाई अलर्ट जारी करते हुए एयरपोर्ट के सभी गेटों की निगरानी बढ़ाई और सघन चेकिंग भी शुरू कर दी गई.

देर रात तक धमकी देने वाले की कोई जानकारी दिल्ली या अन्य किसी भी हेड ऑफिस से नहीं लग सकी थी. मेल में एक लाइन हिंदी में लिखने के साथ बम का इमोजी भी बनाया गया था. मेल मिलने के बाद एयरपोर्ट के कांफ्रेंस हॉल में आपात बैठक बुलाई गई थी. इसमें सीआईएसएफ और उत्तर प्रदेश पुलिस के सुरक्षा अधिकारियों के मौजूदगी में एयरपोर्ट पर अलर्ट घोषित किया गया.

एयरपोर्ट के आसपास के गांव में भी रूट मार्च के साथ ही संयुक्त चेकिंग अभियान शुरू किया गया. एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के वरिष्ठ कमांडेंट अजय कुमार ने बताया कि सोमवार को अज्ञात ईमेल एयरपोर्ट निदेशक को मिला था. जिसमें वाराणसी समय देश के 30 एयरपोर्ट को बम से उड़ने की धमकी दी गई है. हालांकि यह किसी सिरफिरे की हरकत समझ में आ रही है फिर भी पूरी सतर्कता बरती जा रही है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button