आंवलाबड़ी खबरबरेली

व्यापार मंडल के द्वारा नगर मे हो रही घटनाओं को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की शिकायत , स्थानांतरण की गयी मांग

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता

आंवला उप्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल प्रांतीय संगठन मंत्री एवं नगर अध्यक्ष  सुनील गुप्ता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत कर थाना प्रभारी निरीक्षक को हटाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि पिछले महीने ट्रांसपोर्ट व्यापारी सुमित शर्मा से रामनगर रोड स्थित एक ढाबा संचालक के द्वारा गाली-गलौज, मारपीट की घटना कारित की गयी थी । इस मामले में एसडीएम आंवला के निर्देशानुसार पुलिस ने जांचोपरांत न तो पीड़ित का मेडिकल कराया और ना ही अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज की। इसके अलावाअमित शर्मा ने इरशाद सैफी के खिलाफ रिपार्ट दर्ज करायी थी लगभग 09 माह पश्चात इरशाद सैफी के द्वारा समझौते का दवाव बनाने को लेकर अमित शर्मा के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया नगर में बढ़ती चोरियां सहित अन्य घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए व्यापार मंडल के पदाधिकारी सुनील गुप्ता के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर थाना प्रभारी के स्थानांतरण तथा दर्ज फर्जी मुकदमो के निस्तारण कराने की मांग की है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button