उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबरेली

अखिलेश यादव का पुतला फूकने वालों के खिलाफ सड़क पर उतरी यूथ ब्रिगेड, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश पर पूरे प्रदेश में फुकें जायेगे लाखों पुतले

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता 

 

बरेली। समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष एजाज अहमद के नेतृत्व में अखिलेश यादव का पुतला फूके जाने के विरोध में जिलाधिकारी बरेली को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने जिलाधिकारी को अवगत कराया की कुछ दिन पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं के द्वारा फूका गया था, जिसके विरोध में आज सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ जिला अध्यक्ष एजाज अहमद ने दामोदर पार्क से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौपा ,

 

और मांग करते हुए तीन दिन मे उक्त लोगों के ऊपर कार्यवाही की मांग की साथ ही कार्यवाही नही होने पर चेतावनी देते हुए कहा कि हम अपनी पूरी टीम के साथ एक बड़ा आंदोलन करके सरकार का पुतला फूकने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

 

 

जिला अध्यक्ष एजाज अहमद से बात करने पर उन्होंने बताया कि प्रशासन उक्त लोगों के ऊपर कार्यवाही करने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का उन्हें संरक्षण प्राप्त है, जिसकी वजह से प्रदेश और शहर का अमन चैन खराब करने वाले लोगों के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, उन्होंने कहा कि अगर तीन दिन के अंदर कार्यवाही नहीं होगी तो समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता हर चौराहे पर सरकार का पुतला फूकेंगे, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आदेश हुआ तो इन लोगों ने तो चार से पांच पुतले फूके हैं और हम लोग चार-पांच मिनट में हर चौराहे पर हजारों पुतले फूक देंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन और सरकार की होगी।

 इस दौरान शिव यादव, गौरव यादव, अशोक यादव, मुश्फिकुर फैजी, अरविंद यादव, पुष्पेंद्र गंगवार, दीपक यादव, गोविंद यादव, रामू लोधी, दानिश सलमानी, मुबाशिर खान, रेहान खान, जिला पंचायत प्रत्याशी जावेद व गुड्डे सिद्दिकी समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button