देशबड़ी खबर

आतिशी सेवाओं, सतर्कता विभाग का भी संभालेंगी प्रभार, एलजी को भेजी गई फाइल

नई दिल्ली। दिल्ली की मंत्री आतिशी को सेवाओं और सतर्कता विभागों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा जाएगा तथा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इससे संबंधित प्रस्ताव मंजूरी के लिए उपराज्यपाल वी के सक्सेना को भेजा है। एक सरकारी सूत्र ने यह जानकारी दी। ये दोनों विभाग पहले आतिशी के कैबिनेट सहयोगी सौरभ भारद्वाज के पास थे। यह कदम दिल्ली सेवा विधेयक को संसदीय मंजूरी मिलने के एक दिन बाद आया है। यह विधेयक केंद्र को राष्ट्रीय राजधानी में नौकरशाही पर नियंत्रण देगा।

संसद ने सोमवार को विवादास्पद ‘दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन संशोधन विधेयक 2023’ को मतविभाजन के बाद मंजूरी दे दी। यह विधेयक दिल्ली में समूह-ए के अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापना के लिए एक प्राधिकार के गठन के लिहाज से लागू अध्यादेश का स्थान लेगा।

उपराज्यपाल वी के सक्सेना द्वारा कैबिनेट में फेरबदल के प्रस्ताव को जून में मंजूरी दिए जाने के बाद आतिशी को राजस्व, योजना और वित्त विभागों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। ये तीन विभाग पहले परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के पास थे। आतिशी दिल्ली कैबिनेट में एकमात्र महिला मंत्री हैं। वह अब 14 विभाग संभालेंगी। दिल्ली सरकार में सबसे अधिक विभागों का प्रभार उन्हीं के पास है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button