देशबड़ी खबर

मणिपुर में शाह के दौरे की तैयारियों के बीच हिंसा भड़की, दो लोगों की मौत

इंफाल। मणिपुर में इंफाल पूर्व और कांगपोकपी जिले के बीच मफौ बांध के पास शनिवार को हुई झड़प में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि 15 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के लिए सुरक्षा उपाय किए जाने के बीच इलाके में गोलीबारी की खबरें हैं। थौबल जिले में अज्ञात हथियारबंद लोगों के हमले में शुक्रवार को तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए थे।

मणिपुर तीन मई, 2023 से दो जातीय समूहों के बीच संघर्ष के कारण संकट का सामना कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे की तैयारी कर रही है।भाजपा नेताओं के अनुसार, शाह लगभग दो घंटे के लिए मणिपुर का दौरा करेंगे और 15 अप्रैल को हप्ता कांगजीबुंग में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे।

गौरतलब है कि 1-इनर मणिपुर संसदीय क्षेत्र सीट के लिए छह उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां से मैदान में मणिपुर पीपुल्स पार्टी (आईएनडी) के राजकुमार सोमेंद्रो सिंह उर्फ काइकु, निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मोइरांगथेम टोटोमशाना नोंगशाबा, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया – अठावले (आरपीआई-ए) के महेश्वर थौनाओजम, भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) थौनाओजम बसंत कुमार सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) के डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम, और निर्दलीय उम्मीदवार के तौर हाओरुंगबाम शरत सिंह हैं।

वहीं, 2-आउटर मणिपुर (एसटी) संसदीय क्षेत्र के लिए चार उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें कांग्रेस के अल्फ्रेड कन्नगम एस आर्थर, नागा पीपुल्स फ्रंट के कचुई टिमोथी ज़िमिक, एलिसन अबोनमई (स्वतंत्र) और एस खो जॉन (स्वतंत्र)। आंतरिक मणिपुर के लिए चुनाव 19 अप्रैल को होंगे और बाहरी मणिपुर संसदीय क्षेत्र के चुनाव दो चरणों में 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को होंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button