देशबड़ी खबर

हम चुनाव में 400 से अधिक जीतेंगे सीटें, देश को मोदी की गारंटी पर भरोसा है: प्रधानमंत्री

बरवाअड्डा (झारखंड)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को झारखंड के धनबाद में चुनावी बिगुल फूंकते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) आगामी लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीट जीतेगा क्योंकि देश को ‘मोदी की गारंटी’ पर भरोसा है। मोदी ने आरोप लगाया कि विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन जल जीवन मिशन एवं आवास योजना के कार्यान्वयन में रुकावटें पैदा कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने यहां ‘विजय संकल्प महारैली’ को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आगामी लोकसभा चुनाव में अबकी बार 400 पार क्योंकि देश को मोदी की गारंटी पर भरोसा है। जहां दूसरों से सारी उम्मीदें खत्म होती हैं, वहां से मोदी की गारंटी शुरू होती है।’’ उन्होंने कहा कि उत्तरी करणपुरा बिजली परियोजना और सिन्द्री उर्वरक इकाई जैसे संयंत्रों का पुनरुद्धार मोदी की गारंटी के पूरा होने का उदाहरण है।

झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन पर तीखा हमला करते हुए मोदी ने आरोप लगाया कि इसने राज्य को लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा, “मैंने झारखंड से बरामद नोटों के इतने बड़े बंडल नहीं देखे हैं…लोगों से जो भी पैसा लूटा गया है, उन्हें वापस करना होगा। यह मोदी की गारंटी है।” मोदी ने कहा, “राज्य में झामुमो के नेतृत्व वाले शासन में रंगदारी चरम पर है और तुष्टीकरण की नीति के कारण घुसपैठ हुई है।”

उन्होंने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ पर निशाना साधते हुए कहा कि वह विकास विरोधी एवं जनविरोधी है। मोदी ने 35,700 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने धनबाद जिले के सिन्द्री में स्थित हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) का 8,900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित उर्वरक संयंत्र राष्ट्र को समर्पित किया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button