
अजय बंगा एक भारतीय-अमेरिकी आर्थिक नेता और विश्व विख्यात बैंकिंग विशेषज्ञ हैं, जो वर्तमान में वर्ल्ड बैंक ग्रुप के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। वर्ल्ड बैंक समूह के 14वें अध्यक्ष के रूप में उन्होंने 2 जून 2023 से अपने पांच-साला कार्यकाल की शुरुआत की थी, जिसमें उन्हें विश्व के विकासशील देशों की आर्थिक प्रगति, गरीबी उन्मूलन और सतत विकास को बढ़ावा देने की दिशा में नेतृत्व देना है।



