फेस रिवील नहीं, फिर भी रोमांटिक पोस्ट! वैलेंटाइन डे के लिए 10 यूनिक फोटो पोज

Valentine’s Day आते ही सोशल मीडिया पर कपल फोटो की बाढ़ आ जाती है। हर कोई अपने पार्टनर के साथ तस्वीर शेयर कर प्यार जताना चाहता है। लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं जो रिश्ते को पब्लिक तो करना चाहते हैं, पर चेहरा दिखाने में कंफर्टेबल नहीं होते। अगर आप भी उन्हीं में से हैं, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। बिना फेस दिखाए भी आप ऐसी रोमांटिक और क्रिएटिव फोटो पोस्ट कर सकते हैं कि लोग देखते रह जाएं और कन्फ्यूज हो जाएं कि आखिर आपका पार्टनर है कौन।
सबसे आसान तरीका है हाथों की तस्वीर। एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए फोटो हमेशा क्लासी लगती है। इसमें इमोशन भी दिखता है और पहचान भी छिपी रहती है। दूसरा आइडिया है पीछे से क्लिक की गई फोटो जिसमें आप दोनों सनसेट या किसी खूबसूरत लोकेशन की तरफ देख रहे हों। यह पोज बहुत फिल्मी वाइब देता है।
तीसरा ऑप्शन है ट्विनिंग आउटफिट। एक जैसी टी-शर्ट या कलर कॉम्बिनेशन पहनकर सिर्फ बॉडी फ्रेम शेयर करें। चेहरा दिखाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। चौथा, कॉफी मग या डिनर डेट शॉट – टेबल पर रखे दो कप, साथ में जुड़े हाथ या हल्की-सी झलक, बस इतना काफी है।
आप शैडो फोटो भी ट्राय कर सकते हैं। दीवार पर पड़ती परछाइयां बेहद रोमांटिक लगती हैं और रहस्य भी बनाए रखती हैं। इसी तरह फुट शॉट यानी साथ-साथ चलते पैरों की तस्वीर, या फिर हुडी/जैकेट शेयर करते हुए क्लिक की गई फोटो भी काफी ट्रेंड में है।
अगर थोड़ा और क्रिएटिव होना चाहते हैं तो ब्लर इफेक्ट या फोकस किसी ऑब्जेक्ट पर रखकर पीछे खड़े रहें। इससे फोटो एस्थेटिक भी लगेगी और फेस भी हाइड रहेगा। कई कपल्स सिर्फ रिंग, गिफ्ट या फूल के साथ हाथ की तस्वीर डालकर भी अपने रिश्ते को खास अंदाज में जाहिर करते हैं।



