
आयुर्वेद में बालों की देखभाल को शरीर के संतुलन से जोड़ा गया है। विशेषज्ञों के अनुसार सफेद बालों की समस्या कई बार पोषण की कमी, तनाव और जीवनशैली के कारण बढ़ सकती है। कुछ मामलों में सही देखभाल और प्राकृतिक उपचार से बालों की गुणवत्ता में सुधार देखा जा सकता है।
आयुर्वेदिक डॉक्टरों के अनुसार आंवला, भृंगराज, ब्राह्मी और नीम जैसी जड़ी-बूटियां बालों के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं। इनसे बने तेल और हेयर मास्क स्कैल्प को पोषण देते हैं और बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इनका उपयोग करने से बालों की चमक और मजबूती में सुधार हो सकता है।
हालांकि यह पूरी तरह व्यक्ति की उम्र, जेनेटिक्स और लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है कि बाल कितने हद तक वापस काले हो सकते हैं। इसलिए संतुलित आहार, तनाव कम करना और सही हेयर केयर रूटीन अपनाना भी उतना ही जरूरी माना जाता है।



