चेहरे की झुर्रियां हटाएं इन 5 फेशियल योग से, पाएं टाइट स्किन
उम्र बढ़ने के साथ-साथ चेहरे पर झुर्रियां और ढीलापन आना आम बात है, लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन जवान और टाइट बनी रहे, तो फेशियल योग अपनाना एक बेहतरीन उपाय है। यह न केवल आपके चेहरे की मांसपेशियों को एक्टिव करता है, बल्कि रक्त संचार भी बढ़ाता है, जिससे स्किन में कसाव आता है और झुर्रियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।
यह रहे 5 असरदार फेशियल योग:
-
फोरहेड स्मूदिंग योग – माथे की रेखाएं हटाने के लिए अंगुलियों से हल्के दबाव के साथ मसाज करें और गहरी सांस लें।
-
चेक लिफ्ट (गाल उठाना) – मुंह में हवा भरकर गालों को फुलाएं और 10 सेकंड होल्ड करें, फिर छोड़ें। इससे गालों की त्वचा टाइट होती है।
-
जॉलाइन शेप योगा – ‘O’ बनाकर मुंह खोलें और मुस्कुराने की कोशिश करें। यह जॉलाइन को शार्प बनाता है।
-
आई-ब्रो लिफ्टिंग मूव – दोनों भौंहों को ऊंचा उठाकर कुछ सेकंड होल्ड करें, इससे माथे की झुर्रियां कम होती हैं।
-
नेक एंड चिन टोनिंग – सिर को ऊपर उठाकर छत की ओर देखें और होठों से हवा में किस करें। इससे ठोड़ी और गर्दन की स्किन टाइट होती है।
इन आसान फेशियल योग को रोज़ाना सिर्फ 10-15 मिनट देने से आपकी स्किन में नैचुरल चमक आएगी और झुर्रियां धीरे-धीरे गायब होने लगेंगी।



