देश

दिल्ली के आरके पुरम में अपराधियों का तांडव, सरेआम दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या करने वाले दबोचे गए

देश की राजधानी दिल्ली के आरके पुरम इलाके में गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस गोलीबारी में दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग की ये घटना शनिवार देर रात आरके पुरम के अंबेडकर बस्ती में हुई। साउथ वेस्ट, दिल्ली के डीसीपी मनोज सी ने बताया कि दिल्ली के आरके पुरम थाना क्षेत्र के अंबेडकर बस्ती इलाके में अज्ञात हमलावरों ने आज दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले में मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना को लेकर आगे की जांच जारी

उन्होंने बताया, “मृतकों की पहचान 30 वर्षीय पिंकी और 29 वर्षीय ज्योति के रूप में हुई है। हमलावर मुख्य रूप से पीड़िता के भाई के लिए आए थे। पहली नजर में पैसे के लेन-देन का मामला लग रहा है। आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच चल रही है।”

बेखौफ होकर दबंगों ने की फायरिंग

हमलावरों द्वारा फायरिंग के पीछे की वजह अभी साफ नहीं है। बताया ये भी जा रहा है कि दो गुटों में विवाद के बाद फायरिंग हुई है। फायरिंग की घटना को दबंगों ने बेखौफ होकर अंजाम दिया है। फायरिंग के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग की घटना में दो महिलाओं को गोली लगी, जिनकी मौत हो गई।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button