देश

जम्मू-कश्मीर में पार्टी छोड़कर गए 17 नेता दोबारा कांग्रेस में लौटे

नई दिल्ली। भारत जोड़ो यात्रा के जम्मू-कश्मीर पहुंचने से पहले कांग्रेस छोड़कर गए कई नेता दोबारा पार्टी में शामिल हो गए। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और महासचिव जयराम रमेश की उपस्थिति में पूर्व उप मुख्यमंत्री तारा चंद के नेतृत्व में इन नेताओं ने आज पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।

केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को कहा कि छोटे से ब्रेक के बाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री तारा चंद, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष मो. पीरजादा सैयद और अन्य वरिष्ठ नेताओं का पार्टी में दोबारा स्वागत है। हमारे जम्मू-कश्मीर के नेता पहले गलतफहमियों के कारण हमसे अलग हो गए थे। अब कांग्रेस परिवार के साथ फिर से जुड़ गए हैं। भारत जोड़ो यात्रा भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण क्षण है और जो बदलाव हम देख रहे हैं, वह तो शुरुआत भर है।

कांग्रेस में शामिल हुए ताराचंद ने कहा कि एक गरीब आदमी को कांग्रेस पार्टी ने टिकट दिया, विधायक बनाया और सीपीएल लीडर बनाया। हमसे जज्बात में आकर गलती हुई। इससे पार्टी का नुकसान हुआ। हम कांग्रेस पार्टी में वापस आए हैं। वहीं पीरजादा मोहम्मद सैयद ने कहा कि वे 50 साल तक कांग्रेस में रहे। विभिन्न पदों पर काम किया। चार बार मंत्री रहे। उनसे भूल हुई थी और वे जज्बात में आ गये थे। इसके बाद उन्हें तकरीबन दो महीने नींद नहीं आई थी।

उल्लेखनीय है कि पार्टी के वे नेता जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस से अलग होने के बाद उनके साथ उनकी नई पार्टी डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी में शामिल हो गए थे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button