देश

5 दोस्तों ने खेली खून की होली: एक दोस्त को मारी 5 गोलियां, बोले किलर-हमने मारा है…उसे मरना जरूरी था

अलवर। राजस्थान में चल रही होली के जश्न के बीच सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के अलवर जिले में होली स्नेह मिलन समारोह में डांस कर रहे एक बदमाश पर दूसरे के नीचे बदमाशों ने फायरिंग कर दी। घटना में बदमाश की मौके पर ही मौत हो गई। मामला देर रात बहरोड जिले का है।

वो मंच पर कर रहा था डांस…उधर भीड़ से बरसा दीं गोलियां

बहरोड में आयोजित हो रहे होली स्नेह मिलन समारोह के कार्यक्रम में मुन्ना यादव नाम का बदमाश भी शामिल होने के लिए गया हुआ था। वह मंच पर डांस कर रहा था। इसी बीच भीड़ में बैठे तीन बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। एक बार तो फायरिंग होते ही वहां बैठे सभी लोग दहशत में आ गए। इसके बाद जैसे तैसे उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। हालांकि पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचते ही नाकाबंदी भी करवाई लेकिन आज सुबह तक बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया।

गैंगस्टर की मौत की वजह पुरानी रंजिश

इस पूरे घटनाक्रम की वजह अभी तक की गैंगवार और पुरानी सामने आई है क्योंकि पप्पू को एक बदमाश था। जो हरियाणा और राजस्थान की कई गैंग से ताल्लुक रखता था। ग्रामीणों के मुताबिक मुन्ना के पास हरियाणा और दिल्ली की कई गैंग के बदमाशों का आना-जाना भी लगा रहता था।

एक गोली सिर में तो चार शरीर को चीर गईं

वहीं पुलिस का इस मामले में कहना है कि एक गोली मुन्ना यादव के सिर पर और 4 गोलियां उसके शरीर पर लगी। सिर में गोली लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल आज शाम का पोस्टमार्टम होगा। आपको बता दें कि मुन्ना यादव ने करीब 2 साल पहले वार्ड मेंबर का चुनाव लड़ा था लेकिन इसमें वह हार चुका था।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button