देश

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8,822 नए मरीज

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान बुधवार सुबह आठ बजे तक कोरोना वायरस से संक्रमित 8,882 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वालों की संख्या 5,718 रही । वहीं, कोरोना से 15 लोगों की मौत हुई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अबतक कुल 4 करोड़ 26 लाख 67 हजार 088 कोरोना के मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मौजूदा रिकवरी दर 98.66 प्रतिशत है। फिलहाल देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 53 हजार, 637 है। दैनिक संक्रमण दर 2 प्रतिशत है। आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटे में 4.40 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। उल्लेखनीय है कि अबतक कुल 85.58 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।

कोरोनारोधी टीके की 195.50 करोड़ खुराक दी गई

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार सुबह 8 बजे तक 195 करोड़ 50 लाख से ज्यादा कोरोना रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 13.58 लाख से ज्यादा टीके लगाए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना रोधी टीके की अबतक कुल 193.53 करोड़ खुराक मुफ्त उपलब्ध कराई जा चुकी है। इनमें 13.40 करोड़ टीके की खुराक अब भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास मौजूद है।

बूस्टर डोज कोरोना के डेल्टा वेरियंट और ओमिक्रोन पर प्रभावी

को-वैक्सीन की बूस्टर डोज डेल्टा और ओमिक्रॉन दोनों पर असरदार है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर ) की शोध में पाया गया है कि कोरोना के लाइव वायरस पर को-वैक्सीन की बूस्टर डोज असरदार साबित हुई है। इसने डेल्टा और ओमिक्रॉन वेरिएंट को खत्म करने वाली एंटीबॉडी डेवलप की है। उल्लेखनीय है कि इससे पहली के अध्ययन में भी बूस्टर डोज असरदार साबित हुई है। डेटा बताता है कि लगातार बदलती महामारी में को-वैक्सीन एक कारगर ऑप्शन है। स्टडी के दौरान लोगों को कोरोना की दोनों डोज दिए जाने के 6 महीने बाद बूस्टर डोज दी गई थी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button