देश

रेलवे में लगभग 2.74 लाख पद खाली, सुरक्षा श्रेणी में 1.7 लाख से अधिक पद : RTI

नई दिल्ली। रेलवे में जून 2023 तक लगभग 2.74 लाख पद खाली हैं, जिनमें से 1.7 लाख से अधिक सुरक्षा श्रेणी में हैं। सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत पूछे गए एक सवाल पर यह जानकारी मिली। मध्य प्रदेश के आरटीआई कार्यकर्ता चंद्र शेखर गौड़ द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में रेलवे ने कहा है कि लेवल-1 सहित ग्रुप सी में 2,74,580 पद खाली हैं।

इसमें सुरक्षा श्रेणी में कुल 1,77,924 रिक्तियां शामिल हैं। गौड़ के प्रश्न पर मंत्रालय ने जवाब में कहा, ‘‘इस साल एक जून (अनंतिम) तक, भारतीय रेलवे के ग्रुप-सी (लेवल-1 सहित) में रिक्त अराजपत्रित पदों की कुल संख्या 2,74,580 है।’’ आरटीआई जवाब में कहा गया है, ‘‘एक जून (अनंतिम) तक भारतीय रेलवे में ग्रुप-सी (लेवल-1 सहित) की सुरक्षा श्रेणी में स्वीकृत, मौजूदा और रिक्त पदों की कुल संख्या क्रमशः 982037, 804113 और 177924 है।’’ दिसंबर 2022 में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद को बताया था कि रेलवे में 3.12 लाख अराजपत्रित पद खाली हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button