देशराज्यहरियाणा

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की हिसार टीम ने पंचायत समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की हिसार टीम ने जिला सिरसा के पंचायत समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

इस बारे में जानकारी देते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो की टीम को शिकायत प्राप्त हुई कि आरोपी कृष्ण कुमार द्वारा शिकायतकर्ता से गांव कंवरपुरा में करवाए गए निर्माण कार्य का बिल पास करने के बदले में ₹40000 की रिश्वत की मांग की जा रही है।

ब्यूरो की टीम ने तथ्यों की जांच पड़ताल करते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। जिसके बाद एसीबी की टीम ने आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता बरतते हुए की गई।

इस मामले में आरोपी के खिलाफ हिसार के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए मामले की जांच की जा रही है।

ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है, तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button