देशराज्यहरियाणा

सड़क हादसे में बाल बाल बच्चे अजय चौटाला, पत्नी नैना चौटाला के साथ चंडीगढ़ जाते समय हुआ हादसा

हरियाणा के जींद में जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला की कार एक हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अजय चौटाला सिरसा से अपनी विधायक पत्नी नैना चौटाला के साथ चंडीगढ़ जा रहे थे। रास्ते में नरवाना इलाके में अचानक एक नील गाय उनकी कार के सामने आ गई, जिसके चलते उनकी कार का अगला शीशा टूट गया और उसका संतलुन बिगड़ गया।

गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को भी चोट नहीं आई है। हालांकि, कार की टक्कर से नील गाय की मौत हो गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दूसरी गाड़ी में बैठाकर रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि जजपा नेता के साथ उनकी पत्नी नैना चौटाला भी साथ मौजूद थी।

साल 2019 में निकला था कार का टायर

बता दें कि इससे पहले 8 जनवरी 2019 में भी नरवाना से जींद जाते समय अजय चौटाला की कार का टायर निकल गया था। उनकी कार डिवाइडर से जा टकराई थी। इस दौरान अजय चौटाला के साथ तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह भी मौजूद थे। हालांकि, इस हादसे में किसी को भी ज्यादा चोटें नहीं आई थी। आसपास के लोगों ने अजय चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह कार से बाहर निकाला था।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button