देश

NCP की मुंबई में हो रही बैठक में शामिल नहीं होंगे अजित पवार

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने पार्टी को सूचित किया है कि वह अपनी पूर्व प्रतिबद्धताओं के चलते शुक्रवार को मुंबई में होने वाले पार्टी के एक दिवसीय सम्मेलन में शामिल नहीं हो पाएंगे। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर अटकलों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब उनकी इस घोषणा ने आग में घी का काम किया है।

पुणे ने रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए पवार ने अटकलों को विराम लगाने की कोशिश करते हुए कि वह राकांपा की बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे क्योंकि उन्हें उसी समय होने वाले कुछ अन्य कार्यक्रमों के लिए उपस्थित रहना होगा। राकांपा ने एक बयान में कहा, अजित पवार का पार्टी की बैठक में शामिल न होने का मतलब यह नहीं है कि वह संगठन छोड़ने की योजना बना रहे हैं।

राकांपा के प्रमुख शरद पवार आज शाम मुंबई में होने वाली इस बैठक को संबोधित कर सकते हैं। पार्टी की बैठक आज सुबह शुरू हो गई थी। अजित पवार के अगले राजनीतिक कदम के बारे में अटकलें पिछले सप्ताह तब शुरू हुईं, जब उन्होंने अचानक अपनी निर्धारित बैठकें रद्द कर दीं और ऐसी टिप्पणियां कीं जिन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खेमे के प्रति नरम माना गया।

राकांपा के प्रवक्ता क्लाइड क्रास्टो ने अजित पवार के बैठक में शामिल न होने पर कहा कि पार्टी का मुंबई का कार्यक्रम एक महीने पहले निर्धारित किया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘ अजित दादा हमेशा ही व्यस्त रहते हैं और उन्होंने पुणे में कई कार्यक्रमों का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। उन्होंने (राकांपा बैठक में) शामिल होने को लेकर अपनी असमर्थता जतायी है।

उनके पार्टी कार्यक्रम में शामिल न होने का यह मतलब नहीं है कि वह पार्टी छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। वह इस सप्ताह मुंबई में इफ्तार पार्टी के दौरान शरद पवार साहब के साथ मौजूद थे।’’ पुणे में अजित पवार ने कहा कि एक समय पर हो रहे दो राजनीतिक कार्यक्रमों में से एक को चुनना था। मुंबई में पार्टी की बैठक में शामिल न होने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘ किसी को इसको लेकर कोई संदेह नहीं होना चाहिए।’’

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button