देश

पठानकोट हमले में शामिल अली काशिफ जान आतंकी घोषित

  • केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
  • जैश-ए-मोहम्मद का बड़ा चेहरा है कासिफ
  • पाकिस्तान से रची पठानकोट हमले की साजिश

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पठानकोट हमले को पाकिस्तान में बैठकर अंजाम देने वाले अली काशिफ जान को आतंकवादी घोषित किया है। वह अब भी पाकिस्तान की धरती से भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियां संचालित कर रहा है। गृह मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। गैर-कानूनी गतिविधि (निरोधक) अधिनियम की धारा 35 के तहत काशिफ जान का आतंकी घोषित किया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार पाकिस्तान के खैबर पख्तूनखां का नागरिक काशिफ जान जैश-ए-मोहम्मद की कोर टीम का अंग है। वह पठानकोट में सैन्य एयरबेस पर हमले के मामले में एनआईए की जांच के दायरे में है। कोर्ट उसे वांछित घोषित कर चुकी है। उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी है। मंत्रालय के अनुसार जान पाकिस्तान स्थित जैश के आतंकी कैंपों में भर्ती से लेकर प्रशिक्षण तक का अभियान चलाता है। इस सबका मकसद भारत के खिलाफ आतंकी हमलों को अंजाम देना है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button