देश

प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े ‘अश्लील वीडियो’ मामले पर बोले अमित शाह, कहा- ‘हम जांच के पक्ष में हैं, कार्रवाई क्यों नहीं कर रही सरकार’

पूर्व प्रधानमंत्री के पोते और JD(S) सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़ा ‘अश्लील वीडियो’ मामला तूल पकड़ता दिख रहा है। इस मामले पर आज बीजेपी ने भी अपना पक्ष साफ कर दिया है। बीजेपी के ओर से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हमारी पार्टी का रुख साफ है कि हम देश की ‘मातृ शक्ति’ के साथ हैं। इस मामले पर राज्य सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। इसके बाद गृह मंत्री ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि अब तक इस मामले पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। जानकारी दे दें कि चुनाव प्रचार के लिए आज गृहमंत्री असम के गुवाहाटी गए हुए हैं। यहीं पर उन्होंने एक सवाल के जवाब में यह बातें कही हैं।

“अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की?”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “बीजेपी का रुख स्पष्ट है कि हम देश की ‘मातृ शक्ति’ के साथ खड़े हैं, देश की नारी शक्ति के साथ हैं। नरेंद्र मोदी जी का देश को एक कमिटमेंट है कि कहीं भी मातृ शक्ति के अपमान को सहन नहीं किया जा सकता। परंतु जो कांग्रेस पार्टी हम पर आरोप लगाना चाहती है, मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि वहां किसकी सरकार है? सरकार कांग्रेस पार्टी की है। उन्होंने अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? हमें इस पर कार्रवाई नहीं करनी है क्योंकि यह राज्य की कानून व्यवस्था का मामला है, राज्य सरकार को इस पर कार्रवाई करनी है। प्रियंका गांधी हमसे सवाल पूछ रही हैं, नरेंद्र मोदी या मुझसे सवाल करने की जगह अपने मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री से सवाल करिए।”

आज जेडी (एस) की बैठक में होगा फैसला

गृह मंत्री ने आगे कहा, “हम जांच के पक्ष में हैं और हमारे सहयोगी JD (S) ने भी इसके खिलाफ कार्रवाई करने की घोषणा की है, आज उनकी कोर कमेटी की बैठक है और कदम उठाए जाएंगे।” इस तरह की घटनाओं का सार्वजनिक जीवन में, समाज में या निजी तौर पर कहीं भी स्थान नहीं होना चाहिए। कठोर से कठोर कदम उठाए। ये भारतीय जनता पार्टी के स्टैंड अटल है और उस पर कोई कंफ्यूजन नहीं होना चाहिए। हम मातृ शक्ति के अपमान का, नारी शक्ति के अपमान की घोर निंदा करते हैं। खबरों के मुताबिक, आज सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मामले को लेकर JD (S) की बैठक है, इस पर सांसद को पार्टी से निष्कासित करने का फैसला लिया जा सकता है।

क्या है मामला?

जानकारी दे दें कि हाल ही में प्रज्वल रेवन्ना का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस घटना के बाद उनके घर में काम करने वाली कुक ने भी एफआईआर दर्ज कराई। एफआईआर देवेगौड़ा के विधायक बेटे एचडी रेवन्ना और सांसद पोते प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन शोषण मामले में दर्ज की गई। कुक ने दावा किया कि वो रेवन्ना की पत्नी भवानी की रिश्तेदार है। होलेनरासीपुर थाने में दर्ज एफआईआर में कहा गया कि रेवन्ना घर में काम करने वाली महिलाओं को अपने कमरे में बुलाते थे। वहीं, इस पूरे मामले की जांच के लिए सरकार ने SIT गठित की है।

बीजेपी नेता ने लिखी थी चिट्ठी 

इसके अलावा, बीजेपी नेता देवराजे गौड़ा की एक चिट्ठी भी सामने आई है, जो उन्होंने पिछले साल दिसंबर में प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र को लिखी थी। 8 दिसंबर 2023 को लिखी इस चिट्ठी में देवराजे गौड़ा ने बताया था कि उनके पास एक पेनड्राइव है, जिसमें महिलाओं के यौन शोषण के करीब 3 हजार वीडियो हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button