देश

4 दिन में मुझे गिरफ्तार करो नहीं तो…; स्टिंग ऑपरेशन पर बोले सिसोदिया

दिल्ली में कथित शराब घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से जारी ‘स्टिंग वीडियो’ पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि सीबीआई इसकी जांच करे। सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी इसे तुरंत सीबीआई को दे और 4 दिन के भीतर इसकी जांच की जाए। दिल्ली के आबकारी मंत्री के रूप में सीबीआई केस में आरोपी नंबर 1 बनाए गए सिसोदिया ने कहा कि यदि चार दिन में उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो माना जाए कि यह स्टिंग फर्जी है।

गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब उनसे बीजेपी के स्टिंग ऑपरेशन को लेकर सवाल किया गया तो सिसोदिया ने कहा, ”ये जो आपका कथित स्टिंग है, उसे बीजेपी अभी सीबीआई को दे। चार के दिन के अंदर इसकी जांच करके सीबीआई मुझे गिरफ्तार कर ले। सीबीआई इसकी गहनता औऱ तेजी से जांच करे। यदि यह स्टिंग सच्चा है तो चार दिन के अंदर, आज गुरुवार है, सोमवार तक मुझे गिरफ्तार कर ले।

नहीं तो आप मान लेना यह भाजपा और पीएम मोदी के दफ्तर से रची गई साजिश है। आजकल पीएम ऑफिस में सरकारें गिराने की साजिश ही रची जा रही है। सीबीआई इसकी जांच करे और पूरे इंटेलिजेंस लगाकर जांच करे। पूरी जांच करके अरेस्ट करें नहीं तो मानो कि स्टिंग झूठा है और प्रधानमंत्री दफ्तर की साजिश है। माफी मांगें कि स्टिंग झूठा है, गलत साजिश की।”

सिसोदिया ने कहा, ”इन्होंने मेरे यहां सीबीआई की रेड कराई, कुछ नहीं मिला। फिर लॉकर में गए वहां भी केवल बच्चे का झुनझुना मिला। इन्होंने सारी जांच करा ली। सीबीआई के बाद ईडी की जांच करा ली, इसमें भी कुछ नहीं मिला तो स्टिंग लेकर आए हैं, कि देखो जी यह आदमी कह रहा है, इनको दिए होंगे, इनको दिए होंगे।” सिसोदिया ने कहा कि भाजपा आजकल सीबीआई की एक्सटेंडेड ब्रान्च है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button