देश

विपक्ष की बैठक से पहले ममता बनर्जी ने कहा- भाजपा के खिलाफ हम एक परिवार की तरह एकजुट होकर लड़ेंगे

पटना। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्ष की बैठक से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को कहा कि विपक्ष के प्रमुख नेता यहां एकत्र हो रहे हैं ताकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ एक परिवार की तरह एकजुट होकर लड़ा जाए। विपक्षी दलों की बैठक के लिए ममता बनर्जी बृहस्पतिवार को यहां पहुंचीं। उनके साथ तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी भी पटना पहुंचे हैं।

उन्होंने कहा, ‘हम यहां आए हैं क्योंकि हम एक परिवार की तरह मिलकर लड़ेंगे।’ पटना पहुंचने के बाद ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button