देश

देश भर में दंगे करवा रही भाजपा: आप

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा पर देश भर में दंगे कराने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय पर बुलडोज़र चला दो पूरे देश के दंगे रुक जाएंगे। आप की प्रवक्ता एवं विधायक आतिशी ने ट्वीट कर कहा, “देश भर में दंगे हो रहे हैं। जगह-जगह गुंडई और लफ़ंगई हो रही है। ये सभी दंगे भाजपा करवा रही है। हम गारंटी देते हैं, भाजपा मुख्यालय पर बुलडोज़र चला दो, पूरे देश के दंगे रुक जाएँगे।”

उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह पर देश भर दंगे और हिंसा फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा की उनके घर पर बुलडोज़र चलना चाहिए ताकि पूरे देश में दंगे फ़साद रुक सके। सुश्री आतिशी ने कहा कि जहांगीरपुरी में आज अतिक्रमण हटाने की बात क्यों की गयी, जबकि पंद्रह साल से निगम में भाजपा का शासन है तो यह कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

ग़ौरतलब है कि जहांगीरपुरी में शनिवार को हनुमान जयंती के मौके पर शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसक झड़पें और आगजनी की घटनाएं हुई। इसमें कुछ पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में अब तक करीब 25 लोगों को गिरफ्तार किया है। हिंसा प्रभावित इलाक़े में अवैध निर्माण हटाने के लिए निगम ने आज कार्रवाई शुरू की, लेकिन उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद इसे रोक दिया गया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button