देशपंजाबराज्य

BJP प्रत्याशी संजय टंडन ने परिवार समेत डाला वोट, जनता से की ये अपील

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में चंडीगढ़ में हो रहे मतदान में बीजेपी उम्मीदवार संजय टंडन ने परिवार के सदस्यों के साथ मतदान किया।

इस दौरान उन्होंने जनता से भी घर से निकलकर लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदार बनने की अपील की। साथ ही उन्होंने जनता से वोट देकर देश के प्रति अपने कर्त्तव्य का पालन करने का भी आह्वान किया।

उन्होंने इच्छा जताई की चंडीगढ़ में 100 फीसदी मतदान होना चाहिए, जिससे चंडीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल के साथ वोटर ब्यूटीफुल कहलाए।

सुबह से ही चंडीगढ़ के मतदान केंद्रों पर लोगों की भारी भीड़ नजर आ रही थी। हर कोई जल्द से जल्द मतदान करना चाहता था।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button