देश

बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने बंगाल के नेताओं के साथ कीं कई बैठक, प्रदेश पदाधिकारी, विधायक और सांसद हुए शामिल

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को कोलकाता में राज्य के पार्टी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और उनसे 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बूथ स्तर के संगठन को मजबूत करने के लिये कहा। नड्डा ने भाजपा के राज्य नेतृत्व से लोगों तक अधिक से अधिक पहुंचने के लिये भी कहा। बैठक में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, विधायक और सांसद शामिल हुए।

भाजपा के एक नेता ने कहा, ‘‘नड्डा जी ने पार्टी की संगठनात्मक ताकत का जायजा लिया। उन्होंने पार्टी के पंचायत चुनाव प्रदर्शन की रिपोर्ट देखी और उन जगहों पर वोट शेयर में गिरावट के बारे में पूछताछ की, जहां हमने लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया था।’’ उन्होंने पार्टी नेताओं से केंद्र द्वारा किए गए विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाने और तृणमूल कांग्रेस सरकार के ‘‘कुशासन को उजागर’’ करने के लिए भी कहा। भाजपा अध्यक्ष ने शनिवार रात को एक बैठक की, रविवार सुबह दूसरी बैठक और दोपहर में नेशनल लाइब्रेरी में एक अन्य बैठक की।

उन्होंने बताया कि इससे पहले भाजपा अध्यक्ष सुबह अपनी पत्नी मल्लिका नड्डा के साथ कोलकाता के बाहरी इलाके में स्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर भी गये । लोकसभा चुनाव से पहले संगठन का जायजा लेने के लिए नड्डा तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को यहां पहुंचे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2024 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल से 35 लोकसभा सीट जीतने का लक्ष्य रखा है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की 42 में से 18 सीट पर जीत हासिल की थी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button