देश

‘भाजपा का मकसद मेरी गिरफ्तारी’, ED के चौथे समन पर भी पेश नहीं हुए केजरीवाल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को जवाब देते हुए पूछा है कि यदि वह आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में आरोपी नहीं हैं तो उन्हें समन क्यों जारी किया गया।

ईडी ने केजरीवाल को पिछले सप्ताह चौथी बार समन जारी किया था और बृहस्पतिवार को एजेंसी के समक्ष पेश होने को कहा है। आप ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चाहती है कि केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाये ताकि वह आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार न कर सकें।

आप ने कहा, ‘‘ऐसा उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने से रोकने के वास्ते किया जा रहा है। ईडी का ही कहना है कि केजरीवाल आरोपी नहीं हैं, तो फिर उन्हें समन क्यों जारी किया गया।’’ आम आदमी पार्टी ने यह भी कहा कि उनके नेता भ्रष्टाचार में शामिल नहीं हैं और वे कभी भी भाजपा में शामिल नहीं होंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button