देश

अनिल देशमुख के खिलाफ सीबीआई ने फाइल की 59 पेज की चार्जशीट, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

भ्रष्टाचार और वसूली के मामले में मुख्य आरोपी महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख और उनके सहयोगियों के खिलाफ सीबीआई ने सेशन कोर्ट में 59 पेज की चार्जशीट फाइल की है। देशमुख के अलावा उनके निजी सहयोगी संजीव पलंडे और कुंदन शिंदे के खिलाफ आरोप पत्र फाइल किया गया है। बता दें कि अप्रैल के पहले हफ्ते में सीबीआई ने देशमुख, पलांडे और शिंदे को गिरफ्तार किया था।

सीबीआई ने उनके खिलाफ 21 अप्रैल 2021 को ही भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया था। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के आरोपों के बाद उनपर केस दर्ज किया गया था। 20 मार्च 2021 को शिवसेना प्रमुख और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में सिंह ने आरोप लगाया था कि देशमुख ने कुछ मुंबई पुलिस के अफसरों को 100 करोड़ रुपये की वसूली करने को कहा था। इसमें सचिन वझे भी शामिल था।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button