देश

मणिपुर वायरल वीडियो की CBI करेगी जांच, सेना-CRPF के 35 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। मणिपुर में महिलाओं से दरिंदगी का वीडियो आने के बाद से सरकार पर विपक्ष हमलावार है। जिस मोबाइल फोन से यह वीडियो रिकॉर्ड किया गया था, वह बरामद हो गया है। पुलिस ने यह मोबाइल फोन सीबीआई को सौंप दिया है। इस बीच मणिपुर में सेना, CRPF और CAPF के 35000 अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक सुरक्षाकर्मियों ने मैतेई बहुल घाटी इलाकों और कुकी बहुल पहाड़ी इलाकों के बीच एक बफर जोन बनाया है। गृह मंत्रालय (MHA) मणिपुर वायरल वीडियो मामले को CBI को भेजेगा। केंद्र भी सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर वायरल वीडियो मामले की सुनवाई मणिपुर से बाहर कराने का अनुरोध करेगा। मणिपुर में भीड़ द्वारा दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाए जाने की घटना की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा की जाएगी और सरकार इस मामले में मुकदमे की सुनवाई राज्य से बाहर कराने का अनुरोध करेगी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सुनवाई पड़ोसी राज्य असम की अदालत में कराने का अनुरोध किया जाएगा। अधिकारियों ने यह भी कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय मेइती और कुकी समुदायों के संपर्क में है तथा मणिपुर में शांति बहाली के लिए बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है। मणिपुर में करीब तीन महीने से जारी जातीय हिंसा के कारण अभी तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। चार मई को महिलाओं के साथ हुई उत्पीड़न की इस घटना का वीडियो इस महीने सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद देश भर में आक्रोश व्याप्त हो गया था।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button