अयोध्याउत्तर प्रदेशदेशधर्म-आस्थाहरियाणा

हरियाणा के सिरसा में भी मनाया गया भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न

अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सिरसा में भी बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में भगवा ध्वज लेकर पूर्व सांसद डा अशोक तंवर के निवास पर पहुंची।

सिरसा शहर के विभिन्न इलाकों से पहुंची मातृ शक्ति ने डा. अशोक तंवर के बीजेपी में शामिल होने निर्णय की प्रशंसा की और कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें सभी कार्यकर्ताओं का पूरा मान सम्मान किया जाता है।

उन्होंने कहा कि आज का दिन हर भारत वासी के लिए बड़े गौरव का दिन है। नारी शक्ति ने श्री राम के जयकारे लगाते हुए कहा कि राम मंदिर के लिए कई सदियों से चल रहा इंतजार आज पूरा हो गया।

उन्होंने सभी जिलावासियों से अपनी की कि आज के दिन और पवित्र बनाते हुए अपने घरों में दीये जलाएं और खुशियां मनाएं। पूर्व सांसद डा. अशोक तंवर के निवास पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने महिलाओ की ध्वज यात्रा का शानदार स्वागत किया।

इसके साथ ही लोगों ने लड्डु बांटकर खुशी मनाई। इस मौके पर योगेश ढोसीवाल, PK अरोड़ा, हर्ष अरोड़ा, गुरविंदर सिंह, रोशनी देवी आदि लोग उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button