पंजाब

भगवान श्री राम के जीवन से हर वर्ग ने सीख ली है: हरजोत बैंस

संपूर्ण मानवता ने भगवान श्री राम के जीवन से सीख ली है। वे त्याग, बलिदान और धर्माचरण की प्रेरणा के स्रोत हैं। हम सभी को उनके जीवन और दिखाए गए मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए।

ये शब्द स. हरजोत सिंह बैंस कैबिनेट मंत्री स्कूल शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, औद्योगिक प्रशिक्षण एवं भाषा विभाग पंजाब ने ट्रक यूनियन नंगल द्वारा आयोजित एक धार्मिक समारोह में नतमस्तक होने के अवसर पर व्यक्त किये।

उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में भगवान श्री राम को याद किया जा रहा है। हर गली-चौराहे पर भंडारे लगे हुए हैं। आज भगवान श्री राम के साथ-साथ माता जानकी, महावीर हनुमान, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न को भी याद किया जा रहा है।

हर साल दशहरा का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के उपलक्ष्य में मनाया जाता है और दिवाली का त्योहार भगवान श्री राम की याद में मनाया जाता है।

भगवान श्री राम ने त्रेता युग में 14 वर्ष का वनवास काटा था और अब कलियुग में घर लौटने के लिए उन्हें 5 शताब्दियों तक इंतजार करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि हमारी कामना है कि हमारे देश और पंजाब में राम राज स्थापित हो, हर व्यक्ति को न्याय मिले और धर्म की जीत हो। उन्होंने कहा कि आज यहां पर नतमस्तक होकर अनेक विद्यालय मिले हैं, धार्मिक आयोजन करने वाली संस्था बधाई की पात्र है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.
Back to top button