देश

देश में कांग्रेस पार्टी को मजबूत होना चाहिए: नितिन गडकरी

पुणे: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश में कांग्रेस पार्टी को मजबूत होना चाहिए. देश में लोकतंत्र को बचाये रखने के लिए सत्ता पक्ष व विपक्ष दोनों की आवश्यकता होती है. उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय दलों की ताकत इसलिए भी बढ़ रही है क्योंकि देश में कांग्रेस का पतन हो रहा है.

गडकरी ने कहा कि विपक्ष लोकतंत्र को मजबूत करता है. लोकतंत्र को बनाए रखने के लिए हर देश को सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की आवश्यकता होती है. इसलिए देश में कांग्रेस पार्टी मजबूत होनी चाहिए. हालांकि नितिन गडकरी ने कांग्रेस की जगह न ले पाने पर, आम आदमी पार्टी और क्षेत्रीय दलों की आलोचना की. केंद्रीय मंत्री गडकरी ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा कि बीजेपी-शिवसेना गठबंधन पर भी बयान दिया.

जब उनसे पूछा गया कि बीजेपी और शिवसेना के बीच दूरियां क्यों हैं? तो गडकरी ने कहा कि क्या अब आप दोनों पार्टियों के बीच सेतु बनाएंगे. एक अन्य सवाल के जवाब में गडकरी ने कहा कि मैं वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण करा रहा हूं. हम राष्ट्रीय राजनीति पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button