देश

कांग्रेस प्रदेश सह समन्वयक BJP में शामिल, मंत्री स्मृति ईरानी के सामने हुई joining

लखनऊ/ अमेठी। लोकसभा चुनाव में वोटिंग से पहले दल बदलने का सिलसिला लगातार जारी है। जहाँ एक तरफ गुरुवार को कन्नौज जिले के कई समाजवादी पार्टी नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। तो वहीं कांग्रेस को भी एक बड़ा झटका लगा। पार्टी के प्रदेश सह समन्वयक विकास अग्रहरि ने अमेठी में भाजपा का दामन थाम लिया। उनकी जॉइनिंग केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के सामने हुई। माना जा रहा है कि अमेठी में होने वाले मतदान पर इसका खासा असर पड़ेगा साथ ही यह कांग्रेस को जिले में कमजोर करने की भाजपा की कामयाब रणनीति भी मानी जा रही है।

गुरुवार को विकास अग्रहरि को केंद्रीय मंत्री ईरानी के सामने भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ने पार्टी में शामिल किया। उन्होंने भगवा पट्टिका विकास को पहनाई और पार्टी में उनका स्वागत किया। हालाँकि इसको लेकर अभी तक कांग्रेस की तरफ से किसी भी तरह की प्रक्रिया सामने नहीं आई है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button