देश

‘कांग्रेस लाना चाहती है मुस्लिम पर्सनल लॉ, भाजपा के आने पर देश में लागू होगा UCC’, मुंगावली में बोले शाह

मुंगावली (अशोकनगर)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस देश में मुस्लिम पर्सनल लॉ लाना चाहती है, जबकि भारतीय जनता पार्टी समान नागरिक संहिता (यूसीसी) से देश चलाना चाहती है और सरकार बनने पर पूरे देश में यूसीसी लागू की जाएगी।

शाह अशोकनगर जिले के मुंगावली के पिपरई गांव में गुना संसदीय क्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी उपस्थित रहे। गृह मंत्री ने कश्मीर से धारा 370 हटाने का संदर्भ देते हुए कहा कि 70 साल तक कांग्रेस ने उसे बच्चे की तरह पाला, पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसे हटा दिया। धारा 370 हटाने पर कांग्रेस ने खून की नदियां बहने की चेतावनी दी, लेकिन सरकार अपने निश्चय से नहीं हिली। प्रधानमंत्री ने देश को आतंकवाद और नक्सलवाद से मुक्त कराया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में जाने की फुर्सत नहीं मिली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को न्यौता मिला, वो पूरी कैबिनेट लेकर वहां पहुंचे। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र ध्यान से पढ़िएगा, वो पर्सनल लॉ को फिर से लागू करने की बात कर रहे हैं। वे मुस्लिम पर्सनल लॉ लाना चाहते हैं। क्या ये देश शरिया से चल सकता है। वे तीन तलाक फिर से लाना चाहते हैं। राहुल गांधी को तुष्टिकरण के लिए जो करना है वे करें, जब तक भाजपा है, हम उस पर्सनल लॉ को नहीं लाने देंगे। ये देश यूसीसी से चलने वाला है। हमारा वादा है कि देश भर में यूसीसी को लागू करेंंगे। ये मोदी की गारंटी है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button