देश

कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, एक दिन में मिले 8 हजार से ज्यादा केस, 10 मरीजों की मौत

देश में बीते दिन कोरोना के 8,329 नए केस मिले और 10 मरीजों की मौत हुई। इस दौरान 4,216 लोग रिकवर भी हुए, जिससे ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,26,48,308 हो गई। फिलहाल रिकवरी रेट 98.69% है। इस समय एक्टिव केस 40,370 हैं, जिसकी दर 0.09% है। डेली पॉजिटिविटी रेट 2.41%, वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.75% है। वहीं, शुक्रवार को 3,44,994 कोरोना टेस्ट हुए। अब तक 85.45 करोड़ से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं। देश भर में वैक्सीनेशन कैंपेन जारी है। अब तक 194.92 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं।

महाराष्ट्र में चार महीने बाद 3,081 केस आए

वहीं, महाराष्ट्र में शुक्रवार को पिछले करीब चार महीनों में कोविड-19 के सर्वाधिक 3,081 नए मामले सामने आए, लेकिन किसी मरीज की जान नहीं गयी। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के अनुसार अकेले राज्य की राजधानी मुंबई में 1,956 नए मामले सामने आये। गुरुवार को राज्य में 2813 नए मामले सामने आए थे और एक मरीज की मौत हो गई थी।

दिल्ली में कोरोना के 655 नए केस मिले

देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 655 और मरीज मिले व 2 संक्रमितों की मौत की पुष्टि हुई। वहीं संक्रमण दर 3.11 फीसदी रही। राष्ट्रीय राजधानी में लगातार दूसरे दिन 600 से ज्यादा नए मामले मिले और संक्रमण दर तीन प्रतिशत से अधिक रही। गुरुवार को 622 संक्रमितों की पुष्टि हुई थी, दो मरीजों ने दम तोड़ा था और संक्रमण दर 3.17 फीसदी थी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button